देहरादून, 26 अक्टूबर। विधायक किशोर उपाध्याय ने केन्द्रीय शिक्षा सचिव संजय कुमार से टिहरी के गौसारी लामारीधार में केन्द्रीय विद्यालय खोलने की मांग की।
शनिवार को विधायक किशोर उपाध्याय ने केन्द्रीय शिक्षा सचिव संजय कुमार से मुलाकात कर पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में दुर्भाग्यवश टिहरी राज्य की स्थिति स्वतंत्रता से पूर्व और उसके उपरान्त अत्यन्त दयनीय रही हैै और आज भी कोई गुणात्मक सकारात्मक अन्तर नहीं पडा है। उन्होेंने मांग की है कि टिहरी जनपद के गौसारी, विकासखण्ड जाखणीधार में एक केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए निर्देश दें।
