देहरादून, 04 नवंबर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा द्वारा निकाली जा रही सचिवालय कूच रैली के दौरान सड़कों पर जाम लगने से लोग परेशान हो गये। हालांकि घंटो बाद यातायात सुचारू हो सका।
अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार को संयुक्त मोर्चा से जुड़े कर्मचारी जब सचिवालय कूच के लिए निकले तो सुभाष रोड व परेड ग्रांउड के पास लम्बा जाम लग गया। जाम की स्थिति ऐसी रही कि लोग रैली निकालने वालों को कोसते हुए दिखायी दिये। हालांकि कुछ घंटो बाद जाम की स्थिति में सुधार आया और यातायात सुचारू हो गया।
