देहरादून, 17 दिसम्बर। पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
मंगलवार को चारू गुप्ता निवासी फुलसैनी प्रेमनगर द्वारा थाना राजपुर पर प्रार्थना पत्र दिया कि उनके पति सौरभ एक निजी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती हैं। किसी ने उनके वार्ड के सोफे में रखे आईफोन को चोरी कर लिया और इसी दौरान उनके बगल के वार्ड में भर्ती एक अन्य मरीज का एक सैमसंग का स्मार्ट फोन भी किसी ने चोरी कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल एवं उसके आसपास के लगभग 105 सीसीटीवी कैमरो को चेक किया गया, साथ ही मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से भी आरोपियों के संबंध में जानकारी की गई। रात में चेकिंग के दौरान मसूरी रोड निकट मैक्स अस्पताल के पास से 02 लोगों मोनू व हरीश को उक्त चोरी किए गए मोबाइल फोनो के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि वह दोनो उक्त निजी अस्पताल में कार्य करते है। महंगे मोबाइल देखकर वो लालच में आ गये और उन्हें चोरी कर लिया गया। दोनो उक्त मोबाइल फोनों को सस्ते दामों में बेचने की फिराक में थे पर इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *