देहरादून/ ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश में नगर निगम चुनाव की मतगणना के दौरान पथराव और अराजकता फैलाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आईडीपीएल में मतगणना के दौरान अज्ञात लोगों द्वारा मतगणना की गलत सूचना प्रसारित करने, पुलिस पर पथराव कर माहौल खराब करने की कोशिश की थी। पुलिस ने पथराव करने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
ऋषिकेश कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह नगर निकाय चुनाव नगर निगम ऋषिकेश की मतणना ड्यूटी कम्युनिटि सेंटर आईडीपीएल में शांति व्यवस्था में था। इस दौरान मतगणना स्थल के बाहर कुछ अज्ञात व्यक्तियो द्वारा मतगणना के परिणामों के सम्बन्ध में गलत सूचनाएं प्रसारित करने तथा अफवाह फैलाई जा रही थी। अज्ञात लोगो द्वारा समुदाय विशेष पर अपमानजनक टिप्पणी करते हुये सामाजिक सौहार्द खराब करने तथा मतगणना को प्रभावित करने प्रयास किया गया। पुलिस बल द्वारा उन्हे बार—बार समझाया गया परन्तु इन अज्ञात व्यक्तियो द्वारा पुलिस को सहयोग नही किया गया। लगभग 100—120 अज्ञात व्यक्तियो द्वारा पुलिस को सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस को आगे जाने में रास्ता रोकने का प्रयास किया गया। इसके अलावा मतगणना ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस बल पर पथराव और गाली गलौज की गयी। इस घटना में कुछ पुलिस कर्मी चोटिल हो गये। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *