देहरादून। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में महंत दिगंबर भरत गिरी महाराज के सान्निध्य में रुद्राभिषेक संपन्न हुआ।
मंगलवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर से पूर्व टपकेश्वर महादेव, सेवादल, संरक्षक लाल चंद शर्मा ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में जाकर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। महंत दिगंबर भरत गिरी महाराज के सान्निध्य में रुद्राभिषेक संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। इस पावन अवसर पर महंत श्री कृष्ण गिरी महाराज ने कहा, शिव अनादि और अनंत हैं। महादेव की कृपा मात्र से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होता है। महाशिवरात्रि का पर्व आत्मशुद्धि, साधना और शिव तत्व की अनुभूति का पर्व है।
इस दौरान लाल चंद शर्मा ने कहा ध्वज सनातन परंपरा का प्रतीक है, जो धर्म, शक्ति और चेतना का प्रतिनिधित्व करता है। जब किसी मंदिर के शिखर पर नवीन ध्वज स्थापित किया जाता है, तो यह वहां प्रवाहित सकारात्मक ऊर्जा को और अधिक प्रबल बनाता है। कार्यक्रम में पंडित दिगंबर राजपाल गिरी, पंडित घनश्याम टमकरी, पंडित भरत जोशी, पंडित सतीश आदि उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *