पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के जजुराली में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते रोज कोतवाली पिथौरागढ़ में जजुराली निवासी एक महिला ने तहरीर दी कि दीपक कुमार पुत्र जोगा राम निवासी जजुराली पिथौरागढ़ ने उनकी नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस को कल देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।