भाजपा के पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने बताया विकासोन्मुखी एवं ऐतिहासिक बजट”बोले”उत्तराखंड को मिलेगा लाभ।

रिपोर्टर, गौरव गुप्ता लालकुआँ

लालकुआं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ भाजपा नेता एंव पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत 2026/27 का यह बजट आत्मनिर्भरता, समावेशी विकास और आर्थिक अनुशासन का संतुलित उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि लगभग 7 प्रतिशत की निरंतर आर्थिक वृद्धि दर वैश्विक परिस्थितियों में भारत की आर्थिक ताकत को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यह बजट हर वर्ग को छूने वाला ऐतिहासिक बजट है। उन्होंने इसी सराहना करते हुए कहा कि यह आर्थिक विकास, सामजिक समावेश और पर्यावरण संरक्षण का संतुलन है।

उन्होंने कहा कि यह बजट दूरदर्शी सोच पर आधारित है, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार सृजन, आत्मनिर्भर भारत और तकनीकी सशक्तिकरण, कृषि तथा किसानों को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि इस बजट में सबसे ज्यादा फोकस राष्ट्रीय सुरक्षा पर दिया गया है उन्होंने कहा कि सेना को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास में यह बजट मील का पत्थर सबित होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *