रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

लालकुआँ देहरादून – सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्व ग्राम बिंदुखत्ता समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। यह मुलाकात समिति के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में संपन्न हुई।

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राजस्व ग्राम बिंदुखत्ता से संबंधित विभिन्न जनहित मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्याओं पर गंभीरता से विचार करने और जनहित से जुड़े मामलों में सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में मंडल अध्यक्ष भाजपा बिंदुखत्ता नवीन सिंह पपोला, वन अधिकार समिति के अध्यक्ष अर्जुन नाथ गोस्वामी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा बिंदुखत्ता भरत नेगी, मंडल महामंत्री भाजपा बिंदुखत्ता पूरन बोरा, पूर्व सैनिक कैप्टन प्रताप सिंह बिष्ट, पूर्व सैनिक कैप्टन दलवीर सिंह कफोला, पूर्व सैनिक चंचल सिंह कोरंगा, वन अधिकार समिति के सचिव भुवन भट्ट, श्याम सिंह रावत और प्रमोद कलोनी शामिल रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार जनहित और क्षेत्रीय विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *