स्लग, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा की तेरहवीं पर तमाम गणमान्य लोगों एवं राजनीतिक नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

रिपोर्टर, गौरव गुप्ता 

लालकुआं नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव स्वर्गीय रामबाबू मिश्रा की तेरहवीं पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या समेत तमाम गणमान्य लोगों ने उनके घर पहुंच कर उनके चित्र के समक्ष भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उनके द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए कराए गए विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

वार्ड नंबर 3 स्थित मिश्रा निवास में आयोजित तरहवीं के इस मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि स्वर्गीय रामबाबू मिश्रा ने लालकुआं के विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया था, वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही के रूप में कार्य करते रहे, तथा उन्होंने लालकुआं क्षेत्र के लोगों के दिलों में राज किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित कर दुख व्यक्त किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *