उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड द्वारा उखीमठ किमाणा में अब तक एक लाख से अधिक चाय का किया जा रहा है उत्पादन

हरीश चन्द्र ऊखीमठ

खबर है रुद्रप्रयाग जिले के उखीमठ ब्लॉक से आपको बता दें कि उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड द्वारा उखीमठ किमाना में अब तक एक लाख से अधिक चाय का किया जा रहा है । वहीं उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के सहायक सुपरवाइजर ध्यान सिंह ने बताया कि उखीमठ किमाणा में विगत 7 सालों से उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड द्वारा 1 लाख से अधिक चाय पौधौ का उत्पादन किया जा रहा है

जिसमें क्षेत्र की स्थानीय महिलाओं व पुरुषों को रोज़गार दिया गया है उन्होंने कहा कि इस चाय पौधौ उत्पादन करने से क्षेत्र व स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जाता है साथ ही चाय को लोकल और विदेशों तक चाय का आदान प्रदान किया जाता है व पलायन को रोकने का कार्य भी किया जा रहा है ध्यान सिंह ने कहा कि उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड द्वारा ऊखीमठ किमाणा में अब तक एक लाख से अधिक चाय पौधौ की बंजर भूमि व नर्सरी में उत्पादन किया जा रहा है जिसमें 80 प्रतिशत महिलाओं को रोजगार दिया गया है कहा कि अभी यह चाय पौधौ को मनरेगा के अन्तर्गत किया जा रहा है जिसमें 15 हजार चाय पौधो को लगाने पर एक व्यक्ति को 26 दिन का रोजगार दिया जाता है जिसमें 470 रूपये दिन भत्ता दिया जाता है वहीं उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के सहायक प्रबंधक राम सिंह मेहरा ने कहा कि इस प्रकार से उत्पादन होने से क्षेत्र के स्थानीय लोगों को रोजगार का अवसर मिलता है वहीं उन्होंने कहा कि उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड द्वारा उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जहां जहां बंजर भूमि हो वहां वहां चाय पौधौ का उत्पादन किया जा रहा है जिससे एक तो पलायन रोकने का कार्य भी किया जा रहा है वहीं क्षेत्र के विभिन्न स्थानीय लोगों को रोजगार भी दिया जा रहा है जिसमें ऊखीमठ किमाणा में 20 से 25 लोगों को रोजगार दिया गया है ग्राम प्रधान पैज किमाणा सुरेखा त्रिवेदी ने कहा कि उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड द्वारा उनकी ग्राम सभा किमाणा में चाय पौधौ का उत्पादन करने से क्षेत्र में रोजगार का अवसर मिला है साथ ही पलायन को रोकने का कार्य भी किया है उन्होंने कहा कि इस प्रकार के उत्पादन कार्य करने से लोकल लोगों व महिलाओं को रोजगार दिया जा रहा है जिसके लिए उन्होंने उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड का आभार व्यक्त किया

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *