राजकीय इंटर कॉलेज रामपुर में कोशलम कार्यक्रम का किया गया शनिवार को भव्य आयोजन जिला पंचायत सदस्य व प्रदेश मंत्री अमित मैखडी रहे उपस्थित

हरीश चन्द्र ऊखीमठ

खबर है रूद्रप्रयाग जिले व ऊखीमठ ब्लॉक से आपको बता दें कि शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज रामपुर, रुद्रप्रयाग में कोशलम कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। वहीं कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य त्रियुगीनारायण अमित मैखंडी एवं प्रदेश मंत्री, भारतीय जनता युवा मोर्चा की गरिमामयी उपस्थिति रहे बता दें कि कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के अध्यापक रणजीत रावला एवं तमन्ना नौटियाल द्वारा रचित “पहाड़े-पछाड़” गीत का विमोचन अमित मैखंडी द्वारा किया गया।

गीत की प्रस्तुति ने पहाड़ की संस्कृति, संवेदनाओं और संघर्षशील जीवन को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा। व कोशलम कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न शैक्षिक एवं नवाचार आधारित मॉडल प्रदर्शित किए गए, जो अत्यंत उत्कृष्ट, रचनात्मक एवं सराहनीय रहे। इन मॉडलों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, वैज्ञानिक सोच और सृजनशीलता को उजागर किया।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापकों के योगदान की सराहना की गई तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मातृशक्ति के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया।सहयोग में ग्राम प्रधान रामपुर बबीता देवी पूर्व प्रधान विक्रम रावत प्रसिद्ध रंगकर्मी रघुवीर सिंह सजवान विजय कुनियाल जी आदि उपस्थित रहे ।।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *