व्यावहारिक प्रशिक्षण से वित्तीय आत्मविश्वास जगाएं -डॉ. रावत

रिपोर्ट विनोद गंगोटी।

राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर के वाणिज्य विभाग ने आयकर समिति एवं आई क्यू ए सी के संयोजन से आयकर रिटर्न विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में आयकर समिति के डॉ राजपाल सिंह रावत ने व्यावहारिक अधिगम के माध्यम से वित्तीय आत्मविश्वास को निर्मित किए जाने के आवश्यक टिप्स उपस्थित संकाय सदस्यों को दिये। रावत ने सही ढंग से आयकर फाइलिंग के लिए आवश्यक निर्देशों को आत्मविश्वास के साथ पालन करने का सुझाव दिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कालेज प्राध्यापकों ने आयकर फॉर्म भी भरे। फार्म के आवश्यक निर्देशों और बिंदुओं को भरने में आयकर समिति सदस्य डॉ नताशा ने सदस्यों की मद्दद की।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ प्रणिता नंद ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को कॉलेज कार्मिकों के कौशल के लिए उपयोगी बताया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सभी कॉलेज प्राध्यापक उपस्थित रहे। इस आशय की जानकारी कॉलेज मीडिया समिति के डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल ने दी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *