हरीश चन्द्र ऊखीमठ
चारधाम यात्रा 2026 की पवित्रता बनाए रखने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत एसओजी टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शराब तस्कर को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, केदारनाथ धाम यात्रा शुरू होने से पहले नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 3/4 अप्रैल की मध्यरात्रि को चेकिंग के दौरान एक सेंट्रो कार (UA07F4817) को रोका गया, जिसमें से 11 पेटी अवैध शराब बरामद की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अशोक कुमार तिवारी निवासी ग्राम पठाली, थाना ऊखीमठ के रूप में हुई है। उसके खिलाफ कोतवाली ऊखीमठ में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, साथ ही शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया गया है।
बरामदगी का विवरण:
6 पेटी मैकडॉवेल व्हिस्की (12 बोतल, 48 हाफ, 144 पव्वे)
4 पेटी सोलमेट व्हिस्की (192 पव्वे)
1 पेटी रॉयल ग्रीन व्हिस्की (24 हाफ)
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
अभियुक्त के खिलाफ वर्ष 2019-20 और 2023 में भी आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज हो चुके हैं।
पुलिस टीम:
प्रभारी एसओजी उप निरीक्षक रणजीत खनेड़ा
आरक्षी देवेंद्र सिंह
आरक्षी विनय कुमार
आरक्षी रविंद्र सिंह
एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देश पर जिले में आपराधिक गतिविधियों और अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चारधाम यात्रा के दौरान इस तरह के अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।