बरेली सतेन्द्र प्रताप सिंह
नाबालिग किशोरी को बहलाफुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी की गिरफ्तारी नहीं।
सत्रह दिन बाद लौटी किशोरी।
किशोरी के पिता की ओर से इज्जतनगर थाने में दर्ज कराया गया था मुकदमा।
किशोरी के पिता ने बताया कि शेरगढ़ निवासी विक्की पुत्र प्रेमपाल मेरी बेटी को बहला फुसलाकर ले गया था।
सत्रह दिन बाद किशोरी को आरोपीयों ने वापस घर भेज दिया।
लेकिन घटना में नामजद अभियुक्तों की पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की।
आरोपी विक्की खुलेआम बरेली में घूम रहा है।
पीड़ित पिता ने स्थानीय पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
