देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित उत्तराखण्ड दौरे को लेकर शासन-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन एवं पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने डाट काली मंदिर से महिंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट तक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पीएम दौरे के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया।
मीडिया से बातचीत में मुख्य सचिव ने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्माण से दिल्ली-एनसीआर से देहरादून पहुंचने का समय कम होगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, चारधाम यात्रा की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना भी की।
इस मौके पर सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल एवं नगर आयुक्त नमामी बंसल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *