देहरादून/ चंडीगढ़, 17 अक्टूबर । नायब सैनी ने वृहस्पतिवार को दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ भाजपा के दिग्गज नेता उपस्थित थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पहुँच कर हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी को उज्ज्वल कार्यकाल हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।