देहरादून, 17 दिसम्बर। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि सीडीपीओ गांव—गांव से छांट कर निकाले ड्रापआउट बालिका, बेटी पढ़ाने से एक जिंदगी नहीं बल्कि पूरा परिवार उन्नत होगा।
मंगलवार को जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टे्रट में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जिला स्तरीय टास्कफोर्स महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की बैठक आयोजित की गई। टास्क फोर्स के प्रस्तावों की दी स्वीकृति। जिलाधिकारी ने बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसी योजनाओं पर कार्य करें जो भविष्य में रोल मॉडल साबित हों।
उन्होंने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा बहुत आवश्यक है इसके लिए घर-घर जाकर सर्वे किया जाए तथा 10—18 वर्ष की ड्रापआउट बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ा जाए। उन्होंने ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत बालिकाओं के असुरक्षित स्थानों के चिन्हिकरण के पश्चात् उक्त स्थानों को सुरक्षित बनाने हेतु प्राप्त सुझावों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होनें महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बालिकाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए नई योजनाएं तथा नए प्रयास किये जाने आवश्यक है इसके लिए उन्होनें टास्कफोर्स से सुझाव भी मांगे। बैठक में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत 11वीं एवं 12वीं कक्षा उत्तीर्ण बालिकाओं को जनपद के शैक्षणिक संस्थानों सांइस सिटी, झाझरा, एफआरआई देहरादून जू का भ्रमण एवं मोटीवेशनल मूवी दिखाने, किशोरी बालिकाओं के पोषण स्तर में सुधार के उद्देश्य से उनकी निरन्तर वृद्धि निगरानी एवं समय—समय पर पोषण सम्बन्धी जानकारी प्रदान करने हेतु अवनी अभियान संचालित करने की स्वीकृति दी।
सपनों की ओर बढ़ते कदम— पीएम जनमन योजना के अन्तर्गत डोईवाला, विकासनगर एवं सहसपुर ब्लॉक में चिन्हित बोक्साजनजाति क्षेत्र की ड्राप आउट बालिकाओं का आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा घर—घर जाकर सर्वे करने तथा सर्वे में चिन्हित 10—18 वर्ष की ड्राप आउट बालिकाओं का विघालय में पुन: प्रवेश करवाने तथा आर्थिक कारण से उनकी शिक्षा बाधित न हो, इसके लिये उनकी एक वर्ष की एकमुश्त स्कूल फीस सम्बन्धित विद्यालय में जमा करवाई जायेगी। बालिकाओं की काउन्सलिंग करते हुये, उन्हें स्कूल ड्रेस, बैग, स्टेशनरी, किताबें तथा स्वच्छता किट प्रदान की जायेगी। इच्छुक बालिकाओं को व्यवसायिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी तीरथपाल सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद ढौंडियाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास विभाग जितेन्द्र कुमार, महाप्रबन्धक जिला उद्याोग केन्द्र अंजली रावत सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *