देहरादून/उत्तरकाशी, 25 अक्टूबर। बीते कल एक धार्मिक स्थल को हटाने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा निकाली गई रैली के दौरान हुए बवाल के बाद तनावपूर्ण शांति का माहौल है। पुलिस पर हुए पथराव और लाठी चार्ज की घटना के बाद पूरे जनपद में धारा 163 लगा दी गई है। लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को यमुना घाटी के बाजार बंद है जिसका असर गंगा घाटी के बाजार पर भी देखा जा रहा है। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुए इस संघर्ष में आठ पुलिस कर्मियों सहित 28 लोग घायल हो गए थे।

एसपी उत्तरकाशी का कहना है कि क्षेत्र में अब शांति है तथा किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए धारा 163 लगा दी गई है। क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है। कल हुए लाठी चार्ज के विरोध में व्यापार मंडल के आह्वान पर पूरी यमुना घाटी और गंगा घाटी के बाजार बंद हैं। पुलिस शुक्रवार को कहीं भी लोगों को एकत्र नहीं होने दे रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *