उत्तरकाशी, 22 मई। उत्तरकाशी के सुखी टॉप के पास एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त गया। वाहन में 4 लोग सवार थे जिसमें एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत की सूचना है। यूटिलिटी वाहन अप्लाई फॉर नंबर का बताया जा रहा है। वाहन सवार लोग गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर वापस आ रहे थे। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया। बुधवार सुबह करीब दस बजे गंगोत्री हाईवे पर सुखी टॉप के पास यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है जबकि तीन यात्री घायल हो गए हैं। दुर्घटना का पता चलने पर स्थानीय लोगों ने हर्षिल थाना पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस ने घायलों को वाहन से निकालकर 108 की मदद से निकटवर्ती अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया.
इस दुर्घटना में घायल आयुष सेमवाल पुत्र सुरेश सेमवाल निवासी मुखवा, सुरेश पुत्र विक्रम सिंह राणा निवासी बयाणा, तरन गिरि पुत्र मोहन गिरी, निवासी बयाणा शामिल हैं। विजय पाल सिंह मराठा, निवासी किशनपुर की मौके पर मौत हो गई है।
