देहरादून। लम्बी बिमारी के बाद 2005 बैच के आईपीएस केवल खुराना के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस आफिसर्स कालोनी पहुंचकर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
2005 बैच के आईपीएस अधिकारी केवल खुराना लम्बे समय से गंभीर बीमारी से पीडित थे। वह 2013 में दून के एसएसपी रहे थे। केवल खुराना प्रदेश के पहले यातायात निदेशक बने थे। केवल खुराना का लम्बी बिमारी के रविवार को रविवार को निधन हो गया। उनकी मृत्यु पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किशनपुर स्थित पुलिस आफिसर्स कालोनी में पुलिस महानिरीक्षक केवल खुराना के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *