ऊखीमठ में रविवार को हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया

हरीश चन्द्र ऊखीमठ

खबर है ऊखीमठ से आपको बता दें कि रविवार को नगर पंचायत ऊखीमठ में हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया जिसमें मंधुगंगा होटल से मुख्य बाजार होते हुए रामलीला मैदान ऊखीमठ तक समस्त छात्र छात्राओं व महिला मंगल दल और जनप्रतिनिधियों द्वारा जल कलश यात्रा निकाली गई उसके बाद रामलीला मैदान में स्वामी प्रवणानंद विघामंदिर ऊखीमठ, सरस्वती शिशु मंदिर ऊखीमठ,सरस्वती विद्या मंदिर ऊखीमठ, अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कालेज के एनसीसी के छात्र छात्राओं व विभिन्न विघालयों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया

वहीं कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डाक्टर शुशील कुण्डाला, विशिष्ट अतिथि शुरेशानंद गौड़, कार्यक्रम अध्यक्ष केदारनाथ के पुजारी गंगाधर लिंग, शिरकत की गई वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शुशील कुण्डाला ने सभी छात्र छात्राओं व महिला मंगल और समस्त जनप्रतिनिधियों को हिन्दू सम्मेलन के भव्य आयोजन पर बधाई व शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि यह हमारे देश में हिन्दू सम्मेलन का कार्यक्रम आज हर क्षेत्र में किया जा रहा है वहीं कार्यक्रम में मंच संचालन पूर्व प्रधान जगदीश लाल, द्वारा किया गया, इस मौके पर केदारनाथ विधायक आशा नोटियाल कार्यक्रम संयोजक संदीप पुष्पवान, केदार सभा के अध्यक्ष राज कुमार तिवारी,सभासद बलवीर पंवार, आचार्य संतोष त्रिवेदी, हिन्दू सम्मेलन जिला अध्यक्ष रेखा रावत, चन्द्रमोहन उखियाल, विनोद सिंह रावत, प्रधान पंठाली मनवर नेगी, मंडल अध्यक्ष दलबीर नेगी, थाना प्रभारी मनोज नेगी, जगदीश, पंकज आर्या, अनिल कुमार, राकेश कुमार, धिरेन्द्र पंवार, कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी, रमेश नौटियाल, केदार सभा के नामित सदस्य प्रहलाद पुष्पवान समेत जनप्रतिनिधि व छात्र छात्रा मौजूद रहे

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *