देहरादून/नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने वृहस्पतिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति भी भेंट की। इस दौरान कई समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को उत्तराखंड आने का भी निमंत्रण दिया।