देहरादून, 30 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने शनिवार को मुख्यमंत्री के शासकीय आवास पर उनसे भेंट की। इसी दौरान संगठन मंत्री अजेय कुमार भी मुख्यमंत्री मिले।
बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने राज्य के विकास और संगठन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही आगामी रणनीतियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।