हरिद्वार, 06 अक्टूबर। गौ तस्करी और गौ हत्या के मामलों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने गौ हत्या के आरोपी असलम और सनव्वर के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने दोनो आरोपियों की घरों की कुर्की करते हुए खिड़की और दरवाजे तक उखाड़ लिये है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्रधिकारी मंगलौर के पर्यवेक्षण में रविवार को थाना भगवानपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के घरों पर कुर्की की कार्यवाही की गई। पुलिस ने न्यायालय से आदेश प्राप्त कर ग्राम सिकरोड़ा स्थित गौ तस्कर के घरों में कुर्की की कार्यवाही की।
जानकारी देते हुए एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया गौ हत्या और तस्करी के आरोपी असलम उर्फ टांडा और सनव्वर थाना भगवानपुर के हिस्ट्रीशीटर हैं। दोनों आरोपियों पर पहले भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, और यह दोनो बदमाश गौ तस्करी में लंबे समय से संलिप्त थे।
एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने संदेश देते हुए कहा कि गौ तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि गौ तस्करी और गौ हत्या के मामलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *