देहरादून। गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप ने मंगलवार को पौड़ी स्थित परिक्षेत्रीय कार्यालय में परिक्षेत्र के समस्त राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारियों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक का मुख्य फोकस आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों और फर्जी कोऑपरेटिव सोसाइटी घोटालों की जांच पर रहा।
बैठक में चारधाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था, पार्किंग, हॉल्टिंग एरिया और रूट डायवर्जन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप ने निर्देश दिए कि टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग सहित सभी जिलों के पुलिस अधिकारी आपसी समन्वय के साथ यात्रा का ट्रैफिक प्लान तैयार करें। हॉल्टिंग स्थलों पर पेयजल, शौचालय और विद्युत जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए अंधे मोड़ों, खतरनाक स्थानों और आवश्यक जानकारी वाले संकेत बोर्डों को शीघ्रता से स्थापित किया जाए। आपदा की स्थिति में वैकल्पिक मार्गों की जानकारी पहले से तैयार रखने और आपदा उपकरणों को तत्पर अवस्था में रखने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में एक अन्य महत्वपूर्ण विषय फर्जी एलयूसीसी कोऑपरेटिव सोसाइटी/कंपनियों से जुड़ी धोखाधड़ी के मामलों पर भी गहन चर्चा हुई। पुलिस महानिरीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इन मामलों में शामिल बैंक खातों की जांच, आरोपियों की संपत्ति जब्ती, और परिजनों की भूमिका की भी गंभीरता से जांच की जाए। साथ ही, जिन मामलों में अभी तक शेष आरोपी फरार हैं, उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और नए मामले दर्ज होने पर त्वरित कार्रवाई के ीाी निर्देश दिए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *