रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में टक्कर मारकर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया, परंतु सौभाग्य से किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई, वही अवंतिका कुंज देवी मंदिर के सामने ऑटो में सवार बजरी कंपनी निवासी देवकीनंदन पन्त मामूली रूप से जख्मी हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम लगभग 7:30 बजे हल्द्वानी की ओर से अंडरलोड खनन सामग्री लेकर आ रहा 10 टायरा ट्रक संख्या:- यूपी 26 टी- 7603 जैसे ही अवंतिका कुंज देवी मंदिर के सामने पहुंचा था कि ट्रक के आगे चल रहे ऑटो में ट्रक ने साइड मार दी।

जिसके चलते ऑटो में बैठे बजरी कंपनी निवासी देवकीनंदन पन्त मामूली रूप से जख्मी हो गए, अन्य किसी को चोट नहीं आई, इसके बाद वह ट्रक जैसे ही आगे बढा फ्लाइओवर के ऊपर ट्रक ने एक स्कॉर्पियो कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें कार का एक टायर फट गया, तथा आगे चलकर ट्रक ने मारुति इग्निस में टक्कर मारी, इसके बाद हाट बाजार के सामने टाटा नेक्सों तथा एक बुलेट में टक्कर मारी, सौभाग्य से किसी को चोट नहीं आई, परंतु तमाम वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

इसी दौरान आसपास खड़े लोगों ने उक्त ट्रक को रुकवा कर चालक को उतार कर पीटना शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार चालक नशे में धुत्त था, तथा इस दौरान हाईवे में जाम लग गया।

मौके पर पहुंचे लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट ने चालक को हिरासत में लेने के बाद ट्रक को अपने कब्जे में लेकर सीज कर दिया, तथा पुलिस बल ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद बमुश्किल जाम खुलवाया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *