हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में एक दिल दहलाने वाली घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। चार साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपी सूरज बच्ची को रेलवे ट्रैक पर टनल की ओर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। बच्ची 13 मई से लापता थी और उसका शव बीते दिन टनल के अंदर से बरामद किया गया था।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित परिवार मूल रूप से बिहार के भागलपुर का रहने वाला है और कुछ समय पहले हरिद्वार आया था। परिवार रोडी बेल वाला क्षेत्र में रहता था और कूड़ा बीनने का काम करता था। आरोपी सूरज भी इसी परिवार के साथ रहता था और कूड़ा बीनने का काम करता था। बताया जा रहा है कि सूरज नशे का आदी है।
वायरल वीडियो में सूरज को बच्ची को टनल की ओर ले जाते हुए देखा गया है, जिसके बाद से वह फरार है। हरिद्वार पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी है और वीडियो फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *