हरिद्वार। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार सुबह से ही लाखों श्रद्धालु माँ गंगा के विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा, जहाँ लोगों ने स्नान कर स्वयं को धन्य महसूस किया। इस दौरान प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।
सुबह से ही हरिद्वार के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। पुलिस ने मेला क्षेत्र को 8 जोन और 21 सेक्टर में बाँटकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया। घाटों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और यातायात मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी गई। पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक/क्राइम) जितेंद्र मेहरा ने कंट्रोल रूम प्रभारी को निर्देश दिए कि सीमावर्ती जनपदों से ट्रैफिक की जानकारी लेकर वैकल्पिक यातायात योजना लागू की जाए, ताकि जाम की स्थिति न बने। साथ ही, स्नान पर्व के दौरान सीसीटीवी निगरानी के लिए कर्मचारियों को पूरी तरह तैयार रहने और महत्वपूर्ण सूचनाओं को तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुँचाने के निर्देश दिए गए।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुलिस व प्रशासन की मुस्तैदी से यह पवित्र स्नान पर्व शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *