Oplus_16908288

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

ऑपरेशन प्रहार में कोतवाली हल्द्वानी एवं लालकुआं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में काफी लंबे समय से फारार चल रहे एक वारंटी को राजस्थान से किया गिरफ्तार

मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा संज्ञान लेते हुए मनोज कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं अमित कुमार क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी व बृजमोहन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लाल कुआं के नेतृत्व में ऑपरेशन प्रहार में दिये गये निर्देशों के क्रम में कोतवाली हल्द्वानी एवं लाल कुआं की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 06.04.2026 को काफी लंबे समय से फरार चल रहे साइबर फ्रॉड से संबंधित एक वारण्टी को थाना कामा जिला डीग राजस्थान क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। वारण्टी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार वारण्टी –
अभियुक्त इमरान पुत्र रईस निवासी गदरवास थाना खोह जिला डीग राजस्थान सम्बन्धित फौ0 वाद संख्या- 2110/2021 व 2119/2021 धारा 420,120 बी आईपीसी व 66 IT एक्ट

गिरफ्तारी टीम –

1- उ0नि0 गौरव जोशी प्रभारी चौकी मंगल पड़ाव कोतवाली हल्द्वानी
2- कानि0 65 ना0पु0 संतोष बिष्ट चौकी मंगल पड़ाव कोतवाली हल्द्वानी
1.अपर उप निरीक्षक प्रेम नेगी कोतवाली लाल कुआं
2.कां0 आनंदपुरी कोतवाली लाल कुआं

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *