देहरादून में सनसनीखेज वारदात : युवती की गर्दन काटकर हत्या, दहशत का माहौल…

देहरादून।

राजधानी देहरादून के कोतवाली थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मच्छी बाजार इलाके में 23 वर्षीय युवती की धारदार हथियार से गर्दन काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान गुन्नू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती घर से बाहर निकलकर कहीं जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार एक युवक उससे बातचीत करने लगा। बातचीत के बीच अचानक आरोपी ने धारदार हथियार से युवती की गर्दन पर बेहद तेज वार कर दिया।

वार इतना घातक था कि युवती की गर्दन कट गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मच्छी बाजार में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। परिजनों और परिचितों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *