देहरादून, 09 दिसम्बर। जनपद में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर घंटाघर पर स्पीड ब्रेकर, स्टॉप लाइन आदि की कार्य पूर्ण हो गया है। इसके अलावा राजपुर रोड में डिवाइडर का नवीनीकरण कार्य, सड़क सुधारीकरण, स्पीड ब्रेकर एवं जेबरा क्रॉसिंग, डिवाइडर का कार्य तेजी से गतिमान है। जिलाधिकारी सड़क सुरक्षा कार्यों की स्वयं निगरानी रख रहे हैं।
उप जिलाधिकारी, नोडल अधिकारी कुमकुम जोशी एवं अधिशासी अभियंता जीतेन्द्र त्रिपाठी ने उपस्थित होकर मानक के अनुरूप सड़क सुरक्षा कार्य को युद्ध स्तर पर करवा रहे हैं। शहर के विभिन्न स्थानों चौकों पर स्पीड अवरोध, जेब्रा क्रॉसिंग एवं स्टॉप लाइन का कार्य किया गया। राजपुर रोड में पुराने डिवाइडर को हटाकर नये डिवाइडर लगाने का कार्य जारी है।
