मार्चूला बस हादसे में शिवानी के माता-पिता की मौत हो गई

देहरादून, 05 नवंबर। अल्मोड़ा में हुए भीषण बस हादसे में अपने मां—बाप को खो देने वाली 3 वर्षीय शिवानी रावत की शिक्षा का खर्च राज्य सरकार उठाएगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर दी है।
सोमवार को अल्मोड़ा की सल्ट तहसील के मर्चूला में बीती सुबह एक बस गहरी खाई में गिर गई थी जिसमें 36 लोगों की मौत हो गई थी और 26 अन्य घायल हुए थे। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को एम्स ऋषिकेश ले जाया गया था, जिनमें शिवानी भी शामिल थी। शिवानी पौड़ी गढ़वाल के दिगोलीखाल की रहने वाली है जो दीपावली मनाने अपने माता—पिता के साथ अल्मोड़ा आई थी। हादसे के समय वह अपनी मां—बाप के साथ रामनगर लौट रही थी। हादसे में शिवानी के माता—पिता की मृत्यु हो गयी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिवानी के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कल अल्मोड़ा के मार्चुला में हुए बस हादसे से हम सभी के हृदय को गहरा आघात पहुंचा है। इस कठिन समय में हमारी सरकार ने दुर्घटना में अपने माता—पिता को खोने वाली शिवानी की देखभाल और उसकी शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया है। ताकि वह जीवन में आगे बढ़कर स्वयं और अपने माता—पिता के सपनों को साकार कर सके।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *