अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा जनपद को 138.09 करोड़ रुपये की विभन्नि विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने विभन्नि योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सड़क, शक्षिा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, नगर विकास और ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए सरकार लगातार बुनियादी सुविधाओं के वस्तिार पर काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण जनपद है। यहां की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इन योजनाओं के पूरा होने से लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और जनपद के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार जनसेवा और प्रदेश के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा जिला पंचायत अध्यक्षा हेमा गैड़ा, विधायक रानीखेत डॉ. प्रमोद नैनवाल, सोबन सिंह जीना यूनिवर्सिटी के कुलपति सतपाल सिंह बष्टि, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, वरष्ठि पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने कुल 138.092 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 112.113 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और 25.979 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
लोकार्पित योजनाओं में रानीखेत तहसील में क्षतग्रिस्त आवास एवं कॉन्फ्रेंस हॉल नर्मिाण, राजकीय महिला पॉलीटेक्निक अल्मोड़ा में बाउंड्रीवाल नर्मिाण, अल्मोड़ा में विभन्नि बहुस्तरीय पार्किंग नर्मिाण, कई ग्राम समूह पेयजल योजनाएं, मोटर मार्गों का सुधारीकरण, बाढ़ सुरक्षा कार्य और स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाओं का वस्तिार शामिल है। इसके अलावा सोबन सिंह जीना यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन एवं कुलपति आवास नर्मिाण कार्य का भी लोकार्पण किया गया।
शिलान्यास की गई योजनाओं में दौलाघाट में बैराज नर्मिाण, दन्या बाजार स्थित श्री सैम देवता मंदिर का सौंदर्यीकरण, विभन्नि वद्यिालयों में कक्षा-कक्ष नर्मिाण तथा कई मोटर मार्गों के डामरीकरण और सुधारीकरण के कार्य शामिल हैं। इन योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ ही पेयजल, शक्षिा और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के हर क्षेत्र में समान रूप से कार्य कर रही है, ताकि उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर सके।