रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित गौरीकुंड क्षेत्र में बुधवार सुबह नदी में एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को नदी से बाहर निकाला।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह थाना गौरीकुंड को सूचना मिली कि घोड़ा पड़ाव के नीचे नदी में एक शव दिखाई दे रहा है। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में राहत एवं बचाव दलों ने दुर्गम परिस्थितियों के बीच अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने शव को बाहर निकाल लिया और शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। थाना गौरीकुंड पुलिस शव की शिनाख्त और मामले से संबंधित कार्रवाई कर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *