देहरादून। सड़क दुर्घटना में वृहस्पतिवार की सुबह एक टैंकर के खाई में गिरने से चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहंा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।
यह सड़क दुर्घटना का यह मामला मसूरी—देहरादून मार्ग पर वृहस्पतिवार की सुबह हुई। गज्जी बैंड के पास एक पानी का टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल चालक को खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय मसूरी पहुंचाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान अक्षय असवाल पुत्र प्रेम सिंह असवाल निवासी ग्राम सभा दुधई, ब्लॉक सहसपुर, जनपद देहरादून के रूप में हुई है। मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि टैंकर मसूरी झील से पानी भरकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान गज्जी बैंड के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और टैंकर खाई में जा गिरा। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *