देहरादून। पुलिस ने वृहस्पतिवार को चोरी के सामान के साथ महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुनीता शर्मा, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक, बैंक ऑफ इंडिया, शाखा एस्ले हॉल देहरादून के द्वारा कोतवाली नगर पर आकर तहरीर दी कि चोर द्वारा बैंक के बाहर एटीएम में लगे एयर कंडीशनर आउटडोर तथा यूनिट कॉपर वायर चोरी कर लिए गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसएसपी ने अधीनस्थों को आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगोंं को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का बारीकी से चैक करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी। पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप चेकिंग के दौरान मिली सूचना पर घटना को अंजाम देने वाली एक महिला को कोतवाली नगर क्षेत्र से चोरी किये गये सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसका पूर्व में भी चोरी के अन्य मुकदमों में जेल जा चुकी है। पूछताछ में उसने अपना नाम ललिता देवी पत्नी लुटकुन साहनी निवासी आजाद कॉलोनी गोविंदगढ़ थाना केंट बताया। पुलिस ने उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।